धैर्य
अपने जीवन में आपको कब सबसे ज्यादा धैर्य की जरूरत पड़ी है? यह सवाल काफी सोचने वाला है क्योंकि धैर्य तो एक ऐसी वस्तु है जिसका प्रयोग हम कम या ज्यादा में कब कर लेते हैं पता ही नहीं चलता। धैर्य के बहुत सारे भाई भी हैं जैसे कि संयम विचार आचरण धीरज सब्र दिलासा संतोष और भी कई सारे। इस ख्याल को अपने मन में एकदम मत लाइएगा कि मैं किसी तरह का प्रवचन या ज्ञान देने की कत्तई कोशिश कर रही हूं। मैं भी आपकी तरह एक साधारण इंसान हूं जो धैर्य को कब कहां कैसे इस्तेमाल में ले आता है उसको पता नहीं। आपके लिए धैर्य की क्या परिभाषा है? क्या आपके लिए धैर्य वह है जब आप ट्रैफिक जाम में खड़े रहते हैं और पीछे से कोई लगातार हॉर्न बजाता रहता है या फिर तब जब आप अतिथि का घर पर द्वार पर बैठकर इंतजार करते हैं पर वह समय पर नहीं आते या फिर तब जब आप यूट्यूब पर वीडियो लोड नहीं कर पाते और अपनी उंगलियां टिप टिपाते रहते हैं या फिर तब जब प्रेशर कुकर की सीटी नहीं बजती या फिर तब जब आप एक ही प्रश्न के उत्तर को बार-बार रटते हैं परंतु वह आपकी बुद्धि में नहीं बैठता। यह सब सुनकर आपको लग रहा होगा कितनी छोटी छोटी चीजों के बारे में मैं बोल रही हूं किंतु यह सोचिए यह छोटी-छोटी चीजें कितना विचलित कर देती है हमको खुद सोचिए धैर्य की सीमा कभी-कभी इतनी पार हो जाती है कि इंसान को अपनी जान लेनी पड़ती है वह धैर्य के सामने घुटने टीका लेता है क्योंकि वह वो जंग हार चुका होता है जिससे हर कोई हर सेकंड हर मिनट लड़ रहा होता है। अपने आसपास के लोगों को देखकर मुझे कभी-कभी यह महसूस होता है कि क्या धैर्य की जो परिभाषा हमने अपने मन में बना रखी है वही अनिवार्य है इसके अलावा कुछ और नहीं हो सकता। कभी सोचा है कि धैर्य नहीं होता तो क्या होता। क्या जिंदगी की इस परीक्षा में धैर्य अपने में ही एक बड़ा सवाल नहीं है। अब आप सोच रहे होंगे कि मैं यह सवाल पूछ रही है और जवाब नहीं दे रही है तो जनाब एक बात बताइए जिस सवाल का जवाब आपके पास नहीं है उस सवाल का जवाब मेरे पास कैसे होगा। बस यही तो मैं बताना चाहती हूं कि जब भी धैर्य का बांध टूटता है ना तभी इंसान अकेला महसूस करना शुरू कर देता है और ऐसा नहीं है कि वह कोशिश नहीं करता कि वह अकेला ना महसूस करे वह कोशिश करता है कि अपने आसपास के लोगों से बात करें वह कोशिश करता है कि वह अपना ध्यान किसी और चीज में लगाए और कई बार वह सफल भी हो जाता है और कई बार हार भी जाता है। कहावत बहुत पुरानी है पर हार के जीतने वाले को ही बाज़ीगर कहते हैं। एसे समय पर जब हमें कुछ अच्छा नहीं लग रहा है हम किसी से बात नहीं करना चाहते ऐसे में सबसे ज्यादा धैर्य की आवश्यकता है आपके मेरे सबके धैर्य की। थोड़ा अपने आप पर काबू थोड़ा आस पास की चीजों पर बस इतनी सी ही बात है ।


This is wonderful Ishana. Very well articulated .It is rightly said by Leo Tolstoy
ReplyDelete“The two most powerful warriors are patience and time.”
Keep writing
Thank you so much I am so overwhelmed by your response nothing could have made me feel better. I am highly motivated and obliged.
DeleteYou write what I always struggle to express.
ReplyDeleteI guess I achieved something.
DeleteIt's a post everyone should read. Great💛
ReplyDeleteMy motivation 💪
DeleteWonderful
ReplyDeleteThank you so much for this ♥️
DeleteWell said Ishana 👍👍👍👍
ReplyDeleteThank you so much 💕
Delete"इशाना- तुम्हारे लेख की अंतिम पंक्तियां, धैर्य की सटीक मनःस्थिति दर्शाती है "जब किसी से बात नही करना चाहते तो, धैर्य की सबसे ज्यादा आवश्यकता होती है।" यथार्थ व उम्दा लेखन।
ReplyDeleteमेरा अनुभव कहता है कि "धैर्य की सबसे जीवंत मिसाल "मां" होती है और इसी क्रम में इसका बड़ा दृष्टिकोण लेने पर "धरती" माँ हैं। जब भी इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हो "मां" का ध्यान, तुम्हे रिचार्ज कर देगा। शुभेच्छा के साथ -अजय मातृशक्ति।
Pranam Mausa ji bohot bohot abhaar
Deleteजीवन में धैर्य और मौन दोनो को जिसने साध लिया सफलता अवश्य ही उसके कदम चूमेगी ।अति सुन्दर लेख ।बिटिया समझदार हो गई है । शुभाशिर्वाद
ReplyDeleteसुधा (बेबी )
मेरा मन गद गद हो गया बुआ मरे लिए आपने इतना कुछ लिखा बहुत अच्छा लग रहा है 🙏♥️🙈💕
Deleteप्रणाम बुआ 🙏🙏🙏
DeleteHi Ishana
ReplyDeleteI feel the same. U touch my heart n my life. Great
First of all Thank you for this and I consider this my achievement that I reach out to the heart and life of people.
DeleteWelcome 😊
ReplyDeleteMention not. 😊
DeleteRespected Ishana Ma'am. It is very nice to read such explanatory line about human mental status. It is a specific and meaningful article. I think treatment of sorrow is patience in every aspects. Devotion honesty and kind hearted patience is the key of successful life. it is my own thinking.
ReplyDeleteRegards
manoj.zoro@gmail.com
😊🙏
A very good evening to you Sir. I am overwhelmed by your views, I am sure that you have an experience of life which I don't have at my naive age. Your view will surely help me further. 🙏🌟😊 Please keep responding.
DeleteIt is a journey of a tough feeling, which I think each one of us struggle every day. Patience is not a word of a dictionary, it's an art to grasp and empower yourself WELL SAID
ReplyDeleteThank you so much mummy ❤️
Delete